फिल्म निर्माताओं ने बताया, 'कुबेर' की प्री-रिलीज इवेंट 15 जून को होगी
एयर इंडिया विमान हादसे के मद्देनजर निर्देशक शेखर कम्मुला की बहुप्रतीक्षित मनोरंजक फिल्म 'कुबेर' के निर्माताओं ने शुक्रवार को घोषणा की कि पूर्व-रिलीज कार्यक्रम जो मूल रूप से शुक्रवार को होना था, अब 15 जून (रविवार) को होगा। इस फिल्म में धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्माताओं ने गुरुवार को हुए एयर इंडिया विमान हादसे के मद्देनजर इस कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला किया। इस घटना से स्तब्ध और दुर्घटना के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए निर्माताओं ने गुरुवार को घोषणा की थी कि शुक्रवार को होने वाला कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, उन्होंने तब कोई अन्य वैकल्पिक तारीख नहीं बताई थी।
गुरुवार को, एक्स पर फिल्म के आधिकारिक हैंडल ने एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा था, "अहमदाबाद में हुए विनाशकारी विमान हादसे से प्रभावित सभी लोगों के प्रति हमारी संवेदना है। हम पीड़ितों के परिवारों और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। इस कठिन समय में आपको शक्ति मिले। कल के लिए निर्धारित कुबेर का प्री-रिलीज इवेंट, अहमदाबाद विमान दुर्घटना के दुखद परिणाम के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है। हम शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।" शुक्रवार को निर्माताओं ने एक बयान जारी कर कार्यक्रम की नई तारीख की घोषणा की।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म के आधिकारिक हैंडल पर दोबारा पोस्ट किए गए बयान में कहा गया है, "शेखर कम्मुला की कुबेर प्री-रिलीज इवेंट अब 15 जून (रविवार) को उसी स्थान और समय पर आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर जिन्होंने पहले से ही पास लिया है, वो 15 जून को उपयोग कर सकते हैं। हम आपके धैर्य, समझ और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।" नागार्जुन, धनुष और रश्मिका मंदाना के अलावा, कुबेर में जिम सर्भ भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। यह पहली बार है जब राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता धनुष मशहूर फिल्म निर्माता शेखर कम्मुला के साथ आ रहे हैं। फिल्म में देवी श्री प्रसाद का संगीत है।
Similar Post
-
मनोज बाजपेयी के बर्थडे पर विपुल शाह ने ‘गवर्नर’ के फर्स्ट लुक पोस्टर को किया जारी
विपुल अमृतलाल शाह ने कई लीक से हटकर फिल्में दी हैं और अब वो एक और दि ...
-
‘पति पत्नी और वो 2’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ रिलीज
फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ के मेकर्स, टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ ...
-
पृथ्वी दिवस पर शिल्पा शेट्टी और राशा थडानी ने की पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायक अपील
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और धरती को सुरक्षित रखन ...
