अनुषा रिजवी की फिल्म में काम कर गदगद हैं कृतिका कामरा
बॉलीवुड अभिनेत्री कृतिका कामरा का कहना है कि वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानती है कि उन्हें अनुषा रिज़वी की महिला प्रधान फिल्म में काम करने का मौका मिला है। कृतिका कामरा ने हाल ही में दिल्ली में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग पूरी की है, जिसका निर्देशन जानी-मानी फिल्मकार अनुषा रिज़वी ने किया है। इस फिल्म में जूही बब्बर, श्रेया धनवंतरि और कई अनुभवी महिला कलाकारों के साथ-साथ तकनीकी टीम में भी महिलाएं मुख्य भूमिकाओं में हैं,जो इसे महिलाओं के नेतृत्व वाली एक अनोखी और ताजग़ी भरी फिल्म बनाती है।
कृतिका ने कहा, ऐसे सेट पर होना वाकई खास होता है, जहां महिलाएं सिर्फ कैमरे के सामने नहीं बल्कि हर विभाग में निर्देशन, प्रोडक्शन, कॉस्ट्यूम्स सभी जगह नेतृत्व कर रही होती हैं। अनुषा रिज़वी के साथ काम करना एक तोहफे जैसा रहा। मैंने पहले भी कई शानदार महिला क्रिएटिव्स के साथ काम किया है, लेकिन इस फिल्म में अनुषा ने एक मज़बूत सोच और सहयोग की खुली जगह दी। जब इतनी सशक्त महिलाएं एक साथ आती हैं, तो वहां एक अलग ही ऊर्जा होती है ,जो प्रेरणादायक, सहयोगी और दिल को छूने वाली होती है। हम सिर्फ एक कहानी नहीं सुना रहे थे, बल्कि एक-दूसरे के अनुभव साझा कर रहे थे, एक-दूसरे का साथ दे रहे थे। और यही भाव मुझे हमेशा महिलाओं के साथ ऐसे कोलैब में महसूस होता है। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे इस खास प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिला।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
