हैदराबाद की उड़ान में बम रखा होने की धमकी के बाद विमान फ्रेंकफर्ट लौटाया गया
मुंबई, सोमवार, 16 जून 2025। फ्रेंकफर्ट से हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाले लुफ्थांसा कंपनी के एक विमान में बम रखा होने की धमकी मिलने के बाद उसे रविवार को उसके प्रस्थान स्थल पर लौटाया गया। एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि यात्रियों को फ्रेंकफर्ट में ठहराया गया है और वे सोमवार को हैदराबाद के लिए उड़ान भरेंगे। लुफ्थांसा के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर बम की धमकी के बारे में अधिकारियों को पता चलने के बाद, अत्यधिक सावधानी बरतते हुए फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद जाने वाली लुफ्थांसा की उड़ान एलएच752 को उसके प्रस्थान स्थल पर लौटा दिया गया।’’ वेबसाइट के मुताबिक, तय कार्यक्रम के अनुसार विमान को देर रात 1.20 बजे हैदराबाद में उतरना था।
Similar Post
-
अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई के बीच नापा ने भारतीय प्रवासियों के लिए पारदर्शिता की मांग की
चंडीगढ़, रविवार, 09 अगस्त 2026। उत्तर अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन ( ...
-
बर्लिन की ‘प्राइड परेड’ में वैन ने लोगों को कुचला, एक की मौत, 16 घायल; संदिग्ध की पहचान हुई
बर्लिन, रविवार, 26 जुलाई 2026। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शनि ...
-
भारत, जापान ने संबंधों को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदमों की घोषणा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। भारत और जापान ने बृहस्पतिवार ...
