छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू होगा
रायपुर, मंगलवार, 17 जून 2025। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू होगा। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ‘‘छत्तीसगढ़ विधानसभा के छठे सत्र में पांच बैठकें होंगी। सत्र का समापन 18 जुलाई को होगा। सत्र के दौरान वित्तीय और शासकीय मामलों से जुड़े कार्य संपादित किए जाएंगे।’’ राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 54 विधायक हैं तथा कांग्रेस के 35 विधायक हैं। विधानसभा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का एक सदस्य है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
