उत्तर प्रदेश में योग अभ्यास के लिए हर जिले में बनेंगे ‘योग पार्क'
लखनऊ, मंगलवार, 17 जून 2025। योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने और सामूहिक योगाभ्यास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में ‘योग पार्क’ स्थापित करने की योजना बनाई है। सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई। इस योजना के तहत स्थानीय निकायों जैसे नगर पालिकाओं और ग्राम पंचायतों की भागीदारी से प्रदेशभर में योगाभ्यास के लिए योगा पार्क विकसित किए जाएंगे। एक बयान के मुताबिक इस योजना के अंतर्गत मण्डलीय मुख्यालय वाले जिलों में तीन-तीन और अन्य जिलों में दो-दो योग पार्क चिह्नित कर उन्हें विशेष रूप से योग-अनुकूल स्थानों में परिवर्तित किया जाएगा। बयान में कहा गया कि जिलाधिकारियों को इस आशय के निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में उपयुक्त स्थलों की पहचान कर आवश्यक प्रस्ताव नगर विकास विभाग के समन्वय से आगे बढ़ाएं। बयान के अनुसार इसके लिए ऐसे स्थानों का चयन किया जाएगा जो सार्वजनिक पहुंच में हों और जहां आसपास के नागरिक, बुजुर्ग, महिलाएं व युवा आसानी से एकत्र होकर सामूहिक रूप से योग कर सकें।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
