'एक नई भाषा में काम करना मेरे लिए चुनौती थी', तमिल डेब्यू पर बोलीं मिथिला पालकर
अभिनेत्री मिथिला पालकर फिल्म 'ओहो एंथन बेबी' के साथ तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नई भाषा में प्रदर्शन करना उनके लिए एक ऐसा चुनौती थी, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा नहीं था। मिथिला ने बताया कि एक अभिनेत्री के तौर पर वह हमेशा ऐसी चीजें करने की कोशिश करती हैं, जो उन्हें कम्फर्ट जोन से बाहर ले जाए। उन्होंने कहा, "यह मुझे न केवल पेशेवर रूप से बल्कि व्यक्तिगत रूप में आगे बढ़ने में मदद करती है।" उन्होंने कहा कि एक नई भाषा सीखना और उसमें अभिनय करना उनके लिए एक ऐसी चुनौती थी, जिसके बारे में उन्होंने पहले कभी नहीं सोचा था।
'लिटिल थिंग्स', 'कारवां' और 'चॉपस्टिक्स' के लिए मशहूर मिथिला ने कहा कि उन्हें अब तक हिंदी और मराठी में ही काम करने का मौका मिला था। बता दें कि तमिल फिल्म 'ओहो एंथन बेबी' में मिथिला के अगेंस्ट रुद्र मुख्य भूमिका में रहेंगे। फिल्म का पहला पोस्टर मई में रिलीज किया गया था। पोस्टर में अभिनेत्री लाल रंग की ड्रेस पहने नीचे बैठे अभिनेता रुद्र द्वारा पकड़े गए कैमरे के सामने पोज देती दिखाई दे रही हैं। कृष्णकुमार रामकुमार द्वारा निर्देशित रोमांटिक-कॉमेडी 'ओहो एंथन बेबी' में दर्शकों को प्यार और रिश्तों पर एक नया और अनोखा नजरिया देखने को मिलेगा।
मिथिला ने 'ओहो एंथन बेबी' की शूटिंग पूरी करने के बारे में कहा, "यह यात्रा वास्तव में मेरे लिए खास रही है, न केवल इसलिए कि यह मेरी पहली तमिल फिल्म है, बल्कि इसलिए भी कि मुझे उन अविश्वसनीय लोगों के साथ काम करने का मौका मिला।" उन्होंने कहा, "तमिल में लाइनें सीखना भले ही मेरे लिए एक चुनौती थी, लेकिन मैंने इसमें हर पल का भरपूर आनंद लिया। मेरे सह-कलाकार रुद्र, मेरे निर्देशक कृष्णकुमार रामकुमार और पूरी कास्ट और क्रू ने मेरा अच्छे से स्वागत किया और मुझे बिल्कुल घर जैसा महसूस कराया, भले ही मैं यह भाषा नहीं बोल पाती थी।"
Similar Post
-
मनोज बाजपेयी के बर्थडे पर विपुल शाह ने ‘गवर्नर’ के फर्स्ट लुक पोस्टर को किया जारी
विपुल अमृतलाल शाह ने कई लीक से हटकर फिल्में दी हैं और अब वो एक और दि ...
-
‘पति पत्नी और वो 2’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ रिलीज
फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ के मेकर्स, टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ ...
-
पृथ्वी दिवस पर शिल्पा शेट्टी और राशा थडानी ने की पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायक अपील
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और धरती को सुरक्षित रखन ...
