आईएमडी ने दिल्ली में ‘क्लाउड सीडिंग’ प्रायोगिक परियोजना को मंजूरी दी
नई दिल्ली, गुरुवार, 19 जून 2025। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से ‘क्लाउड सीडिंग’ से संबंधित दिल्ली की प्रायोगिक परियोजना को मंजूरी दे दी है और सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि अनुकूल मौसम की स्थिति - विशेष रूप से नमी वाले बादलों की उपस्थिति - के बाद क्लाउड-सीडिंग शुरू होगी। सिरसा ने कहा, “सभी प्रमुख अनुमतियां प्राप्त कर ली गई हैं। केवल मामूली परिचालन औपचारिकताएं - जैसे कि अंतिम क्लाउड सीडिंग फ्लाइट मंजूरी - लंबित हैं। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।” इस परियोजना का क्रियान्वयन आईआईटी कानपुर के नेतृत्व में किया जाएगा, जो इस प्रयास के वैज्ञानिक, तकनीकी और परिचालन पहलुओं की देखरेख करेगा। उत्तर-पश्चिम और बाहरी दिल्ली में पांच विमान-आधारित क्लाउड सीडिंग उड़ानों की योजना बनाई गई है। लगभग 90 मिनट की उड़ान के दौरान करीब 100 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कवर किया जाएगा।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
