महाराष्ट्र के सतारा जिले में राज्य परिवहन की बस पेड़ से टकराई, 20 लोग घायल
सतारा, गुरुवार, 19 जून 2025। महाराष्ट्र के सतारा जिले में बृहस्पतिवार सुबह राज्य परिवहन की एक बस के सड़क किनारे पेड़ से टकराने के कारण कम से कम 20 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब आठ बजे ढेबेवाडी-पाटण रोड पर जणुगादेवी गांव के पास हुई, जब महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के पाटण डिपो की एक बस ढेबेवाडी जा रही थी। अधिकारी ने बताया, ‘‘विपरीत दिशा से एक निजी बस आ रही थी। इससे बचने के चक्कर में राज्य परिवहन की बस के चालक ने अपने वाहन को बाईं ओर मोड़ दिया, लेकिन वह बस से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद राज्य परिवहन की बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।’’ उन्होंने बताया कि कुल 20 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जिला अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि अधिकांश घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
