अनुपम खेर ने कश्मीरी व्यंजनों की ‘खासियत’ के बारे में बताया
अभिनेता अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो... इन दिनों’ को लेकर उत्साहित हैं। इस बीच उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की। बातचीत में उन्होंने कश्मीरी व्यंजनों से जुड़ा एक पुराना किस्सा सुनाया। उन्होंने उस समय को याद किया, जब उन्होंने साल 2006 में बनी फिल्म ‘खोसला का घोसला’ की शूटिंग के दौरान अभिनेता विनय पाठक को कश्मीरी व्यंजनों से परिचित कराया था। पुरानी यादों को ताजा करते हुए अनुपम खेर ने आईएएनएस को बताया, ''मैंने विनय के सामने कश्मीरी व्यंजन पेश किया और उन्होंने मुझसे कहा ‘कश्मीरी खाना ऐसा होता है?’ मैंने कहा ‘हां’। मैंने उन्हें यह व्यंजन पेश किया और मैं बहुत खुश हुआ।
उन्होंने आगे बताया, "कश्मीरी खाने की खासियत यह है कि इसमें टमाटर, प्याज और लहसुन नहीं होता। फिर भी यह बहुत स्वादिष्ट होता है, लेकिन इस तरह से भारत, खाने के मामले में बहुत समृद्ध देश है। हर 500 किलोमीटर के बाद आपको नया खाना मिलता है, गुजराती, मराठी और तरह-तरह की थालियां।" इससे पहले विनय ने आईएएनएस से कहा था, "मुझे याद है, अनुपम ने मुझे पहली बार कश्मीरी खाने से परिचित कराया था। मैं शाकाहारी हूं, इसलिए मैंने सोचा, कश्मीरी खाना मेरे लिए नहीं है।'' उन्होंने मुझसे कहा, ''तुम्हारे लिए एक ट्रीट है। हम तुम्हें एक जगह ले चलेंगे'' और उन्होंने मुझे दिल्ली में कश्मीरी खाने की एक जगह से परिचित कराया और मुझे कश्मीरी खाने से मानो प्यार हो गया। हम अपने शॉट देने के लिए अपने क्विज बेस्ड गेम को छोड़ देते थे। कभी-कभी हम 20 सवाल खेलते थे।
गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत, अनुराग बसु प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से निर्मित ‘मेट्रो... इन दिनों’ का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु ने किया है। फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘मेट्रो इन दिनों’ साल 2007 में आई ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ की सीक्वल है। उस फिल्म को भी अनुराग ने ही डायरेक्ट किया था, जिसमें इरफान खान, केके मेनन, शिल्पा शेट्टी और कोंकणा सेन जैसे सितारे नजर आए थे।
Similar Post
-
निरहुआ की 'फसल' इस दिन होगी यूट्यूब पर रिलीज
भोजपुरी सिनेमा अक्सर ग्रामीण मुद्दों से जुड़ी फिल्में लेकर आती रह ...
-
फिल्म निर्माताओं ने 'धुरंधर 2' के ट्रेलर किया जारी
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के निर्मात ...
-
37 रुपए लेकर सपनों के शहर मुंबई पहुंचे थे अनुपम खेर
बॉलीवुड के जाने-माने चरित्र अभिनेता और फिल्मकार अनुपम खेर आज 71 वर्ष ...
