कोलकाता में बाल्मर लॉरी इमारत में मामूली आग लगी
कोलकाता, सोमवार, 23 जून 2025। मध्य कोलकाता स्थित बाल्मर लॉरी इमारत की पहली मंजिल पर सोमवार की सुबह एक कार्यालय में मामूली आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सुबह लगभग 11 बजकर 55 मिनट पर चिंगारी उठने के कारण आग लगी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस इमारत में पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यालय भी स्थित है, जहां से कालीगंज उपचुनाव की मतगणना प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है।अधिकारी ने बताया कि आग को मौके पर मौजूद अग्निशामक यंत्र की मदद से स्थानीय स्तर पर ही बुझा दिया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। एहतियात के तौर पर पूरी इमारत को खाली करा लिया गया था।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
