मिजोरम पुलिस और बीएसएफ ने भारी मात्रा में 7.62 एमएम के कारतूस जब्त किए
आइजोल, बुधवार, 25 जून 2025। मिजोरम पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आइजोल जिले में भारी मात्रा में 7.62 एमएम के कारतूस जब्त किए और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि एक विशेष सूचना के आधार पर टीम ने मंगलवार को राज्य की राजधानी आइजोल से लगभग 36 किलोमीटर दूर सेलिंग गांव में एक संयुक्त अभियान चलाया और एक पिकअप ट्रक से लगभग 16.54 लाख रुपये मूल्य के 7.62 एमएम के 3,008 कारतूस जब्त किए। उन्होंने बताया कि पिकअप ट्रक के चालक की पहचान आइजोल के ज़ुंग्तुई इलाके के निवासी लालविथांगा (48) के रूप में हुई है, जिसे कारतूस ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जिस वाहन से ये कारतूस ले जाए जा रहे थे, उसे भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब्ती के संबंध में आइजोल के बाबंगकावन पुलिस थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
Similar Post
-
शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा की चौखट पर सिर झुकाकर लोकतांत्रिक संस्था के प्रति सम्मान प्रकट किया
बेंगलुरु, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. ...
-
आय से अधिक संपत्ति मामला: उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय पहुंचे राहुल गांधी
नई दिल्ली, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ...
-
मुंबई में भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या आठ हुई, बचाव अभियान बंद किया गया
मुंबई, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। मुंबई के साकीनाका में हुए भूस्खल ...
