'सितारे ज़मीन पर' ने बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए
अभिनेता आमिर खान की फिल्म "सितारे ज़मीन पर" ने पहले सप्ताह में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 88.69 करोड़ रुपये की कमाई की है। आर एस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और यह वर्ष 2007 की मशहूर फिल्म “तारे ज़मीन पर” का सीक्वल है। फिल्म में आमिर खान के साथ आरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर ने भी अभिनय किया है। फिल्म की पटकथा दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान ने अपर्णा पुरोहित और रवि भागचंदका के साथ मिलकर किया है। फिल्म में आमिर खान बास्केटबॉल कोच की भूमिका में हैं, जो दस दिव्यांग बच्चों को सिखाते हैं।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
