श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 6482 तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से रवाना
जम्मू, शुक्रवार, 11 जुलाई 2025। जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिये 6482 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था शुक्रवार सुबह 'बम बम भोले' के जयकारों के साथ जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने आज यहां बताया कि स्वनिर्मित हिम शिवलिंग दर्शन के लिए तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से 268 गाड़ियों में रवाना हुए। उन्होंने कहा, 'आज सुबह 6,482 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू आधार शिविर से कश्मीर स्थित श्री अमरनाथ यात्रा गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ।अधिकारियों के अनुसार, 268 वाहनों के बेड़े में 4129 तीर्थयात्री पहलगाम और 2353 तीर्थयात्री बालटाल के लिए रवाना हुए। वाहनों के बेड़े हल्के और भारी मोटर वाहन शामिल थे। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो जुलाई को यहां से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 03 जुलाई से शुरू होकर 09 अगस्त तक चलेगी। यह यात्रा कुल 38 दिनों की होगी।
Similar Post
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
-
बंगाल एसटीएफ ने कोलकाता में आईएसआई के ‘एजेंट’ के संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया
कोलकाता, सोमवार, 17 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार ...
-
भोगपुरम हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू
विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), सोमवार, 17 अगस्त 2026। आंध्र प्रदेश के भ ...
