फिल्म ‘गेम चेंजर’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार रामचरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ का वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर ज़ी सिनेमा पर 13 जुलाई को होगा। फिल्म गेम चेंजर की कहानी एक सच्चे, निडर आईएएस अधिकारी राम नंदन की है, जो न तो दबाव में झुकता है और न ही साज़िशों से डरता है। उसका मकसद सिर्फ़ एक है भ्रष्टाचार से सीधी लड़ाई, जिससे देश में बदलाव की ऐसी लहर उठे, जिसमें जनता की आवाज गूंज उठे। राम चरण फिल्म गेम चेंजर में दोहरी भूमिका में नजऱ आते हैं और दोनों ही किरदारों में उनकी आग और असर एक साथ झलकता है। वहीं कियारा आडवाणी फिल्म में ना सिर्फ़ ग्लैमर, बल्कि एक गहरा असर भी लेकर लाती हैं। ‘गेम चेंजर’ का वल्र्ड टेलीविजऩ प्रीमियर, सिर्फ़ ज़ी सिनेमा पर इस रविवार, 13 जुलाई को रात 8 बजे होगा।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
