अमरनाथ यात्रियों का नया जत्था जम्मू से रवाना
जम्मू, शनिवार, 12 जुलाई 2025। जम्मू-कश्मीर में वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 6639 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था शनिवार को 'बम बम भोले' के जयकारों के बीच यहां भगवती नगर स्थित यात्री निवास से पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ।अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्री 275 वाहनों के बेड़े में यह जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना हुए। उन्होंने बताया, “आज सुबह 6639 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू आधार शिविर से कश्मीर स्थित श्री अमरनाथ यात्रा गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ।' हल्के और भारी वाहनों सहित 275 वाहनों के बेड़े में 4302 तीर्थयात्री पहलगाम और 2337 तीर्थयात्री बालटाल के लिए रवाना हुए। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो जुलाई को यहां से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। बाबा बर्फीनी के दर्शन के लिए इस वर्ष 03 जुलाई से वार्षिक यात्रा शुरू हुई और यह 09 अगस्त तक चलेगी। यह यात्रा कुल 38 दिनों की होगी।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
