दिल्ली में ट्रक ने खड़ी स्कूल बस को टक्कर मारी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 जुलाई 2025। दक्षिण दिल्ली के मथुरा रोड पर शुक्रवार सुबह एक ट्रक ने खड़ी स्कूल बस को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि यह मामूली टक्कर थी और इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार, यह बस ‘एमिटी इंटरनेशनल स्कूल’ (साकेत) की थी और घटना के समय उसमें कोई छात्र मौजूद नहीं था। घटना के वक्त बस में केवल एक सुरक्षाकर्मी सवार था। दिल्ली पुलिस के बयान में कहा गया, ‘‘एक ट्रक (डंपर) मथुरा रोड पर खड़ी स्कूल बस से टकरा गया। घटना के समय बस में कोई विद्यार्थी मौजूद नहीं था।’’ पुलिस ने स्पष्ट किया कि टक्कर बहुत मामूली थी और अब तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिलने के कारण आगे की कार्रवाई शुरू नहीं की गई है।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
