फिरोजपुर: मादक पदार्थ-हवाला से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़, 15 किलोग्राम हेरोइन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
चंडीगढ़, शुक्रवार, 25 जुलाई 2025। पंजाब के फिरोजपुर जिले में पुलिस ने शुक्रवार को मादक पदार्थों की तस्करी व हवाला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 15 किलोग्राम हेरोइन बरामद की और एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर घल्ल खुर्द थाना पुलिस ने एक गुप्त अभियान चलाते हुए मादक पदार्थ तस्कर रमेश कुमार उर्फ मेची को गिरफ्तार कर लिया।
यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए फिरोजपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और हवाला से जुड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया तथा 15 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।” उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े गिरोह को ध्वस्त करने, तस्करी को रोकने और नशा मुक्त पंजाब सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है। पुलिस महानिदेशक ने बताया, “स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई और इस गिरोह की हर एक चीज के बारे में पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। ” उन्होंने बताया, “इस गिरोह के वित्तीय लेन-देन के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हवाला चैनलों का पता लगाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।”
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
