वॉर 2 का ट्रेलर रिलीज
यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने अपनी आने वाली फिल्म वॉर 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी आदित्य चोपड़ा निर्मित फिल्म वॉर 2 में ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिका है। इस साल ऋतिक रोशन और एनटीआर, दोनों ही अपने फिल्मी करियर के 25 साल पूरे कर रहे हैं। वॉर 2 का ट्रेलर आज खासतौर पर लांच किया गया है, जिससे भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज सितारों ऋतिक रोशन और एनटीआर की 25 साल की विरासत का जश्न मनाया जा सके।
‘वॉर 2’ के ट्रेलर की शुरूआत में गूंजता हुआ एक डायलॉग सुनाई देता है, मैं अपनी पहचान, अपना नाम, अपना परिवारज् सब त्याग कर एक छाया बनूंगा। वॉर 2 में मुकाबला है कबीर धालीवाल (ऋतिक रोशन) और वीरन रघुनाथ (जूनियर एनटीआर) के बीच और ट्रेलर साफ कर देता है कि दोनों के बीच जो टकराव होगा वह विस्फोटक होगा। ट्रेलर में कियारा आडवाणी की भी झलक है। फिल्म वॉर 2 चोदह अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
