वॉर 2 में कैमियो करेंगी आलिया भट्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म वॉर 2 में कैमियो करती नजर आ सकती हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी आदित्य चोपड़ा निर्मित फिल्म वॉर 2 में ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिका है। वॉर 2 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। चर्चा है कि वॉर 2 में आलिया भट्ट भी नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि आलिया इस फिल्म में एजेंट की भूमिका में नजर आने वाली है। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म वॉर 2 का ट्रेलर शेयर किया और इसके कैप्शन में लिखा, मजेदार। उन्होंने कैप्शन में लिखा, मेरे नजदीकी सिनेमाघरों में आपसे मिलती हूं। इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि आलिया भट्ट फिल्म वॉर 2 में कैमियो करती नजर आ सकती हैं। फिल्म 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
