पुंछ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरु
जम्मू, बुधवार, 30 जुलाई 2025। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और संदिग्ध आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई और मुठभेड़ शुरू हो गई। रक्षा प्रवक्ता ने कहा, 'पुंछ सेक्टर के सामान्य इलाके में सीमा के पास हमारे जवानों ने दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि देखी, जिसके बाद गोलीबारी हुई।' सूत्रों ने बताया कि पुलिस, सेना और विशेष अभियान समूह की संयुक्त टीमों द्वारा घेरे गए इलाके में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि अभियान जारी है।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
