‘मन्नू क्या करेगा’ का टीजर रिलीज
फिल्म ‘मन्नू क्या करेगा’ का टीजऱ रिलीज़ हो गया है। फिल्म मन्नू क्या करेगा का निर्देशन संजय त्रिपाठी ने किया है। इस फिल्म को शरद मेहरा ने क्यूरियस आइज़ सिनेमा के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म हिंदी सिनेमा में व्योम और साची बिंद्रा की पहली फिल्म है, जो इंडस्ट्री की सबसे ताज़ा जोड़ी के रूप में दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं। देहरादून की दिलकश लोकेशनों पर फिल्माई गई इस फिल्म के टीजऱ में व्योम और साची की मासूम सी मोहब्बत की झलक मिलती है। फिल्म का संगीत ललित पंडित ने दिया है और इसके कुछ गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं, जो हर फ्रेम की भावना को और भी गहराई देते हैं। फिल्म में विनय पाठक, कुमुद मिश्रा और चारु शंकर भी अहम भूमिकाओं में नजऱ आएंगे।
निर्माता शरद मेहरा ने कहा,व्योम और साची हर फ्रेम में जो ताजग़ी लेकर आते हैं, वह दर्शकों को सीधे दिल से जोड़ती है। उनकी केमिस्ट्री कच्ची, सच्ची और ईमानदार है। ठीक वैसी जैसी इस कहानी को ज़रूरत थी। ‘मन्नू क्या करेगा’ कभी सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं रही, यह तो युवावस्था की उलझनों, नाज़ुक पलों और उस चुपचाप हिम्मत की बात करती है जो हर दिल के अंदर होती है। यह टीजऱ सिर्फ एक झलक है मन्नू की दुनिया की असली कहानी तो अभी बाकी है। फिल्म ‘मन्नू क्या करेगा’12 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
