ट्रंप के आयात शुल्क बढ़ाने से लुढ़का शेयर बाजार
मुंबई, गुरुवार, 07 अगस्त 2025। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क 25 प्रतिशत और बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने के बाद गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली रही। बीएसई का शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स खबर लिखे जाते समय 399.46 अंक लुढ़ककर 80,144.53 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 130.60 अंक गिरकर 24,443.60 अंक पर आ गया। निफ्टी नीचे 24,387.55 अंक और ऊपर 24,464.20 अंक तक गया। सेंसेक्स भी एक समय 79,979.05 अंक को छूने के बाद ऊपर 80,421.84 अंक तक गया। सेंसेक्स में एचडीएफसी बैंक और आईटीसी को छोड़कर अन्य कंपनियों के शेयर टूट गये। धातु, फार्मा और तेल एवं गैस समूहों की कंपनियों पर सबसे ज्यादा दबाव रहा। सेंसेक्स में अडानी पोर्ट्स तीन फीसदी के अधिक की गिरावट में कारोबार कर रहा था।
Similar Post
-
प्लास्टिक नोट अगले वित्त वर्ष के आरंभ में आयेंगे
मुंबई, बुधवार, 05 अगस्त 2026। सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो अगले ...
-
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 192 रुपये सस्ता
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार स ...
-
घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
नई दिल्ली, रविवार, 07 जून 2026। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर र ...
