प्रियंका-खरगे ने रक्षाबंधन पर दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली, शनिवार, 09 अगस्त 2025। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रक्षाबंधन के अवसर पर शुभकामनाएं दी तथा उम्मीद जताई यह त्यौहार सद्भाव और भाईचारे को और मजबूत करेगा। खरगे ने कहा, 'बहन-भाई के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के पर्व रक्षाबंधन की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। रक्षाबंधन का यह अनोखा त्योहार, जाति, धर्म और पंथ से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे और एकजुटता को बढ़ावा देता। साथ ही, यह भारतीय समाज में महिलाओं की बराबरी और सम्मान पर भी प्रकाश डालता है। उम्मीद है कि राखी का यह पर्व हम सभी के जीवन में परस्पर प्रेम, सद्भाव और सौहार्द की भावना को मजबूत करेगा। श्रीमती वाड्रा ने कहा, 'भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और भरोसे के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में ढेरों खुशियां लाए।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
