मंत्री के खिलाफ ईडी की छापेमारी से नहीं डरेगी द्रमुक: कनिमोई
तूतीकोरिन (तमिलनाडु), गुरुवार, 14 अगस्त 2025। द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) की वरिष्ठ नेता कनिमोई ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी केंद्रीय एजेंसियों को विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए ‘हथियार’ बना लिया है। उन्होंने कहा कि द्रमुक अपने वरिष्ठ मंत्री आई. पेरियासामी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी से नहीं डरेगी। ईडी ने धनशोधन मामले की जांच के तहत शनिवार को चेन्नई और डिंडीगुल में तमिलनाडु के मंत्री व द्रमुक के वरिष्ठ नेता और उनके पुत्र व विधायक आईपी सेंथिलकुमार से जुड़े कई परिसरों पर छापे मारे। कनिमोई ने मंत्री के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि ‘‘एक ओर भाजपा चुनाव जीतने के हताश प्रयास के तहत एसआईआर (बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण) का उपयोग करके निर्वाचन आयोग का इस्तेमाल कर रही है।’’
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसके साथ ही, आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल द्रमुक के वरिष्ठ मंत्रियों के खिलाफ भी किया जा रहा है। इन एजेंसियों को विपक्ष के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसी ही एक छापेमारी आज हो रही है। द्रमुक इसका सामना करेगी।’’ कनिमोई ने कहा, ‘‘मंत्री ने कई चुनौतियों का सामना किया है और द्रमुक के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं। किसी भी तरह की धमकी हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं को डरा नहीं पाएगी।’’
Similar Post
-
शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा की चौखट पर सिर झुकाकर लोकतांत्रिक संस्था के प्रति सम्मान प्रकट किया
बेंगलुरु, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. ...
-
आय से अधिक संपत्ति मामला: उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय पहुंचे राहुल गांधी
नई दिल्ली, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ...
-
मुंबई में भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या आठ हुई, बचाव अभियान बंद किया गया
मुंबई, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। मुंबई के साकीनाका में हुए भूस्खल ...
