शि-योमी जिले में इसरो की अंतरिक्ष प्रयोगशाला का उद्घाटन
ईटानगर, गुरुवार, 14 अगस्त 2025। अरुणाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री पासंग दोरजी सोना ने शि-योमी जिले के सुदूर मेचुका में एक अत्याधुनिक अंतरिक्ष प्रयोगशाला का उद्घाटन किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और मुस्कान फाउंडेशन के सहयोग से मेचुका सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में यह प्रयोगशाला स्थापित की गयी है। बयान के मुताबिक इस प्रयोगशाला का उद्देश्य छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना, युवाओं में जिज्ञासा, नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है। बयान के मुताबिक इस प्रयोगशाला का नाम पासंग वांगचुक सोना इसरो अंतरिक्ष प्रयोगशाला रखा गया है। यह प्रयोगशाला मंत्री के पिता पासंग वांगचुक सोना के सम्मान में तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और विश्वास को मान्यता प्रदान करती है।
पासंग दोरजी सोना ने शुक्रवार को इस प्रयोगशाला का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘आज मेरे लिए एक भावनात्मक और गौरवपूर्ण क्षण है, क्योंकि मैंने अपने दिवंगत पिता को समर्पित ‘पासंग वांगचुक सोना इसरो अंतरिक्ष प्रयोगशाला’ का उद्घाटन किया है। यह प्रयोगशाला सिर्फ एक शैक्षणिक सुविधा केंद्र नहीं है, बल्कि यह शिक्षा की शक्ति में उनके अटूट विश्वास को श्रद्धांजलि भी है। मैं आशा करता हूं कि यह प्रयोगशाला एक ऐसा स्थान बने जहां हमारे बच्चे बड़े सपने देखें, निडर होकर विज्ञान की खोज करें और सितारों तक पहुंचें।’’
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
