200 करोड़ के क्लब मे शामिल हुई वॉर 2
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 ने भारतीय बाजार में 204 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यशराज फिल्म्स की फिल्म वॉर 2, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। आदित्य चोपड़ा निर्मित वॉर 2 में ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी की अहम भूमिका है। यह यशराज फिल्मस (वाईआरएफ) की स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। इस फिल्म के जरिए जूनियर एनटीआर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है।
फिल्म में अनिल कपूर और आशुतोष राणा की भी अहम भूमिका है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म वॉर 2 ने पहले सप्ताह में 199.25 करोड़ रूपये की कमाई की, वहीं अब आठवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म वॉर 2 ने आठवें दिन पांच करोड़ रूपये का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म वॉर 2 भारतीय बाजार में आठ दिनों में 204 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
