झारखंड में बंदूक फैक्टरी से हथियार और गोला-बारूद बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर, रविवार, 24 अगस्त 2025। झारखंड के जमशेदपुर के सोनारी इलाके में एक छोटी बंदूक फैक्टरी से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम ने शनिवार को तिलु बस्ती के पास स्थित बंदूक फैक्टरी में करीब आठ घंटे तक छापेमारी की और छह पिस्तौल तथा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण बरामद किए। एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है और फैक्टरी के संचालन में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद अधिक जानकारी उपलब्ध होगी।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
