जम्मू-कश्मीर : भूमि धोखाधड़ी प्रकरण में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
श्रीनगर, मंगलवार, 02 सितंबर 2025। जम्मू-कश्मीर में अपराध शाखा कश्मीर (सीबीके) ने मंगलवार को 53 लाख रुपये की भूमि धोखाधड़ी के मामले में चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, अपराध शाखा कश्मीर की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने यह प्राथमिकी एक लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज की, जिसमें भूमि लेनदेन से जुड़े गंभीर वित्तीय और संपत्ति धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। शिकायत के अनुसार, बारथाना क्षेत्र के निवासी तारीक अहमद हाजम और गुलाम हसन मीर, ने सनाउल्लाह मीर और रज़्ज़ाक मीर के साथ आपराधिक साठगांठ कर शिकायतकर्ता को भूमि सौदे का झांसा देकर 53 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।
अधिकारियों ने बताया कि थाना ईओडब्ल्यू (सीबीके) में प्रारंभिक जांच शुरू की गई और जांच के दौरान यह प्रथम दृष्टया प्रमाणित हुआ कि आरोपियों ने राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से दस्तावेजों और प्रक्रियाओं में हेरफेर कर शिकायतकर्ता की भूमि और धन हड़पने का प्रयास किया। अधिकारियों ने बताया कि इस आधार पर मामले में औपचारिक प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है ताकि पूरे षड्यंत्र और इसमें सरकारी कर्मचारियों की भूमिका की पहचान की जा सके।
Similar Post
-
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री कृष्णनकुट्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
पलक्कड़ (केरल), सोमवार, 13 अप्रैल 2026। कांग्रेस और उसकी युवा इका ...
-
दिल्ली : द्वारका की रिहायशी इमारत में आग लगी, तीन लोगों को निकाला गया
नई दिल्ली, सोमवार, 13 अप्रैल 2026। दिल्ली में द्वारका के सेक्टर ...
-
दिल्ली विधानसभा को मिली बम की धमकी
नई दिल्ली, सोमवार, 13 अप्रैल 2026। दिल्ली विधानसभा को सोमवार को ...
