मेरठ में सरगना समेत तीन असलहा तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल
मेरठ, शुक्रवार, 05 सितंबर 2025। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार तड़के असलहा तस्करों के सरगना और हिस्ट्रीशीटर जॉनी उर्फ शोकेन्द्र भाटी सहित तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार तड़के पुलिस टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक संदिग्ध कार नहर पटरी की ओर भाग रही है जिसमें तीन शातिर अपराधी सवार हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा घेराबंदी करने पर बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गुड्डू उर्फ युधिष्ठिर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो अन्य को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह मांग पर असलहा उपलब्ध कराता है। इसी गिरोह ने थाना खरखौदा पुलिस के साथ मुठभेड़ में पकड़े गए अभियुक्त मनीष को भी हथियार की आपूर्ति की थी। बाद में जॉनी उर्फ शोकेन्द्र को बरामदगी के लिए सैफपुर ले जाया गया, जहां उसने पुलिस टीम पर दोबारा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह भी घायल हो गया।
पुलिस ने उनके कब्जे से तीन पिस्तौल, दो तमंचे, 14 कारतूस, दो खोखा और एक वैगनआर कार बरामद की है। अधिकारियों के अनुसार जॉनी उर्फ शोकेन्द्र थाना हस्तिनापुर का हिस्ट्रीशीटर और डी-97 गैंग का सरगना है। उस पर हत्या, लूट और गैंगस्टर अधिनियम सहित 14 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार अन्य अभियुक्तों के खिलाफ भी कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
