मणिपुर में दो उग्रवादी, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
इंफाल, रविवार, 07 सितंबर 2025। मणिपुर में लोगों से जबरन वसूली करने के आरोप में अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि प्रतिबंधित संगठन ‘पीआरईपीएके’ से जुड़े एक उग्रवादी को शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले के हाओरेइबी क्षेत्र में उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। इसमें कहा गया है, ‘‘उग्रवादी की पहचान सरुंगबाम बोदय सिंह (37) के रूप में हुई है, जो दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और आम जनता से जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल था।’’ इसके अलावा, प्रतिबंधित संगठन ‘केसीपी’ (पीडब्ल्यूजी) के एक सदस्य को शनिवार को थौबल जिला अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया। उग्रवादी की पहचान होदम बिक्रम सिंह (34) के रूप में हुई है और उसके कब्जे से एक दोपहिया वाहन जब्त किया गया है।
इस बीच, शुक्रवार को थौबल जिले के विभिन्न हिस्सों से मुखौटा बैंक खाते संचालित करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान कोंगखम अपू सिंह (32) और येंगखोम (ओंगबी) राशेश्वरी लीमा (39) के रूप में हुई है। बयान में कहा गया है कि उन्होंने दूसरों को बैंक खाते खोलने के लिए लालच दिया और उन खातों का उपयोग अन्य साइबर अपराधियों के साथ मिलीभगत करके साइबर धोखाधड़ी के पैसे को स्थानांतरित करने और जमा करने के लिए किया। बयान के मुताबिक, उनके पास से आपत्तिजनक सामान जब्त किया गया है और जांच जारी है। इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।
Similar Post
-
मराठा आरक्षण आंदोलन के लिए मुंबई मार्च जरूर होगा : जरांगे
जालना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर् ...
-
मानवाधिकार आयोग ने गुरुवायूर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर रिपोर्ट मांगी
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। राष्ट्रीय मानवाधिकार आ ...
-
सीबीआई ने ठगी के मामले में फरार आरोपी को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब ...
