सिनेमा की कोई भाषा नहीं होती : सई मांजरेकर
अभिनेत्री सई मांजरेकर का कहना है कि उनके लिए सिनेमा सिर्फ भाषा की बात नहीं, बल्कि अच्छी कहानियों और प्रेरणादायक सहयोग का माध्यम है। सई मांजरेकर, जिन्होंने पहले ही बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में अपनी पहचान बनाई है, अपनी प्राथमिकताओं को लेकर साफ हैं। उनके लिए सिनेमा सिर्फ भाषा की बात नहीं, बल्कि अच्छी कहानियों और प्रेरणादायक सहयोग का माध्यम है। सई ने कहा कि मेरा मानना है कि सिनेमा की कोई भाषा नहीं होती। असल मायने रखती है कहानी और उसका दर्शकों से जुड़ाव।
अभी मैं बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री पर ध्यान दे रही हूं, लेकिन आगे चलकर मैं एक अच्छी मराठी फिल्म जरूर करना चाहूंगी। जब तक स्क्रिप्ट रोमांचक हो और डायरेक्टर का विजन मजबूत हो, मैं किसी भी इंडस्ट्री को एक्सप्लोर करने के लिए तैयार हूं। सई मांजरेकर ने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की तुलना करते हुए कहा कि दोनों जगह काम करने का मौका मिलने के बाद मुझे लगता है कि हर इंडस्ट्री की अपनी अलग पहचान और जादू है।
बॉलीवुड में कहानियों को बड़े भावनात्मक अंदाज में दिखाया जाता है, जबकि साउथ में मैंने अनुशासन और कला के प्रति गहरा सम्मान देखा, जो मुझे बेहद पसंद आया। दोनों अनुभवों ने मुझे अलग-अलग तरह से गढ़ा है और मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं कि दोनों का हिस्सा हूं। मेरे लिए यह सफर दोनों की अच्छाइयों को अपनाने और हर प्रोजेक्ट के साथ आगे बढ़ने का है।
Similar Post
-
सनी देओल की अगली फिल्म का नाम 'बंटवारा 1947', अगस्त में रिलीज होगी
आमिर खान प्रोडक्शंस ने मंगलवार को 'बंटवारा 1947' का मोशन पोस्टर जार ...
-
राम चरण की 'पेड्डी' ने पांच दिनों में 315 करोड़ रुपये की कमाई की
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर शानदार ...
-
मां को तकलीफ न हो इसलिए कभी जिद नहीं की- रानी मुखर्जी
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को लोग उनकी दमदार अदाकारी और शानदा ...
