केरल सचिवालय में बम होने की धमकी, पुलिस ने निरीक्षण के बाद इसे फर्जी बताया
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 16 सितंबर 2025। केरल सचिवालय में बम होने की मंगलवार सुबह धमकी मिलने के बाद पुलिस, बम निरोधक इकाई और श्वान दस्ते ने पूरे परिसर की जांच की, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। कैंटोनमेंट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद धमकी फर्जी पाई गई। अधिकारी ने बताया कि यह धमकी सुबह राज्य प्रोटोकॉल अधिकारी के ईमेल आईडी पर प्राप्त हुई थी। उन्होंने बताया कि तुरंत पुलिस को सूचित किया गया और कुछ कर्मचारियों को बाहर निकालने के बाद निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि पूरे सचिवालय को खाली नहीं कराया गया। लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस अब ईमेल के स्रोत की जांच कर रही है। इस साल जिला कलेक्ट्रेट, हवाई अड्डों और अदालतों में बम विस्फोट की धमकियां ई-मेल से मिलने के कई मामले सामने आए हैं। निरीक्षण के बाद ये सभी धमकियां फर्जी पायी गई थीं।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
