राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दादा की घड़ी पहन अवार्ड लेंगे विक्रांत मैसी
बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अपने दादा की घड़ी पहनकर पुरस्कार लेंगे। विक्रांत मैसी आज के समय में अपने करियर के एक सबसे खास पड़ाव पर हैं। वह फिल्म 12वीं फेल में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान अपने नाम करने वाले हैं। यह पुरस्कार न सिर्फ उनकी कला के लिए सम्मान है, बल्कि उनके टेलीविजन से लेकर भारतीय सिनेमा के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में शामिल होने तक की असाधारण यात्रा पर भी रोशनी डालता है।
फिल्म 12वीं फेल में विक्रांत की किरदार को गहराई से निभाने की क्षमता को खूबसूरती से दिखाया। उनके द्वारा फिल्म में निभाया गया मनोज कुमार शर्मा के किरदार को न सिर्फ आज के समय के सबसे दमदार परफॉर्मेंस में से एक माना जाता है, बल्कि इसने दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है। सूत्रों के अनुसार इस खास पल को और खास बनाने के लिए विक्रांत इस पुरस्कार समारोह की तैयारी में एक पर्सनल टच जोडऩे वाले हैं। वह अपने दादा की घड़ी पहनेंगे, जो उनके लिए एक कीमती पारिवारिक चीज़ है। ऐसे में विक्रांत को राष्ट्रपति भवन में अवॉर्ड लेते समय अपने परिवार की विरासत का एक हिस्सा साथ लेकर जाते हुए देखना उनके फैंस के लिए गर्व और प्रेरणा का खास पल साबित होने वाला है। यह पुरस्कार समारोह नई दिल्ली में 23 सितंबर को आयोजित होगा।
Similar Post
-
सनी देओल की अगली फिल्म का नाम 'बंटवारा 1947', अगस्त में रिलीज होगी
आमिर खान प्रोडक्शंस ने मंगलवार को 'बंटवारा 1947' का मोशन पोस्टर जार ...
-
राम चरण की 'पेड्डी' ने पांच दिनों में 315 करोड़ रुपये की कमाई की
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर शानदार ...
-
मां को तकलीफ न हो इसलिए कभी जिद नहीं की- रानी मुखर्जी
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को लोग उनकी दमदार अदाकारी और शानदा ...
