ठाणे में ट्रेलर ट्रक पर लगी खुदाई मशीन में लगी आग, कोई हताहत नहीं
ठाणे, गुरुवार, 18 सितंबर 2025। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बृहस्पतिवार तड़के एक ट्रेलर ट्रक पर लगी खुदाई (रिग) मशीन में आग लग गई। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ठाणे महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि यह घटना तड़के 3.46 बजे नौपाड़ा क्षेत्र में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक मंदिर के पास हुई। उन्होंने बताया, “ट्रेलर ट्रक पर लगी रिग मशीन की ‘बैटरी’ और ‘कंट्रोल पैनल’ में आग लग गई थी। दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया। इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।” अधिकारी ने बताया कि यह रिग मशीन ट्रेलर ट्रक पर लादी गई थी और कल्याण से मुंबई के माहिम की ओर ले जाई जा रही थी तभी आग लग गई। आग पर तड़के 4.30 बजे तक पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
