तेलंगाना में कांग्रेस विधायक ने किसान-हितैषी पहलों के लिए दो करोड़ रुपये दान किए
हैदराबाद, गुरुवार, 18 सितंबर 2025। सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक बतुला लक्ष्मा रेड्डी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किसान-हितैषी पहलों के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को बृहस्पतिवार को दो करोड़ रुपये का चेक सौंपा। नलगोंडा जिले के मिर्यालगुडा से विधायक लक्ष्मा रेड्डी ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि दान की गई इस राशि का उपयोग एक लाख किसानों को यूरिया की एक-एक थैली निशुल्क उपलब्ध कराने के लिए किया जाए।
यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि विधायक ने अपने बेटे की शादी के उपलक्ष्य में मिर्यालगुडा में एक स्वागत समारोह आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन इसके बजाय उन्होंने किसानों की मदद के लिए वह राशि दान करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान लक्ष्मा रेड्डी के साथ उनके बेटे, बहू और परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने परिवार द्वारा किए गए इस दान की सराहना की।
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
