यश की फिल्म टॉक्सिक ने मुंबई में पूरा शेड्यूल
दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स का 45 दिन का शेड्यूल मुंबई में पूरा हो गया है। मुंबई में 45 दिनों तक चले मेगा एक्शन शेड्यूल के बाद फिल्म टॉक्सिक अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स ने अपनी सबसे बड़ी और धांसू शूटिंग पूरी कर ली है। हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर जे.जे. पेरी की निगरानी में शूट हुए इस हाई-ऑक्टेन शेड्यूल में ऐसे-ऐसे एक्शन सीन रचे गए हैं, जिन्हें बड़े परदे पर देखना अपने आप में एक धमाका होगा। प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि मुंबई वाला शेड्यूल सबसे टफ और ग्रैंड था।
इतना बड़ा एक्शन सीक्वेंस शायद ही भारतीय सिनेमा ने पहले कभी देखा हो। यश ने गीथु मोहनदास की कहानी कहने की यूनिक स्टाइल और जे.जे. पेरी के एक्शन एक्सपर्टाइज को मिलाकर कुछ ऐसा रचा है जो गजब का सिनेमाई तजुर्बा बनेगा। अब टीम सितंबर के आखिरी हफ्ते में बेंगलुरु जाएगी, जहां फिल्म का फाइनल शेड्यूल शूट होगा और फिर फिल्म की शूटिंग ऑफिशियली पूरी हो जाएगी। फिल्म टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को वल्र्डवाइड रिलीज होगी।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
