जोजरी नदी में प्रदूषण से संबंधित स्वतः संज्ञान मामले में शीर्ष अदालत 23 सितंबर को करेगी सुनवाई
नई दिल्ली, रविवार, 21 सितंबर 2025। राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण से संबंधित एक स्वतः संज्ञान मामले पर उच्चतम न्यायालय 23 सितंबर को सुनवाई करेगा। शीर्ष अदालत ने 16 सितंबर को जोजरी नदी में औद्योगिक अपशिष्ट छोड़े जाने पर स्वतः संज्ञान लिया था और कहा था कि इससे वहां के सैकड़ों गांव प्रभावित हो रहे हैं। न्यायालय की 23 सितंबर की वाद सूची के अनुसार, ‘‘राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण से 20 लाख लोगों की जान जोखिम में' शीर्षक वाला मामला न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आएगा।’’ इस मामले का संज्ञान लेते हुए, पीठ ने कहा था कि कपड़ा और अन्य कारखानों से निकलने वाले औद्योगिक अपशिष्ट के नदी में मुख्य रूप से छोड़े जाने से सैकड़ों गांव प्रभावित हो रहे हैं। पीठ ने कहा था कि इसके कारण वहां का पेयजल मनुष्यों और पशुओं दोनों के लिए पीने योग्य नहीं रह गया है और इससे वहां के स्वास्थ्य और अन्य पारिस्थितिकी तंत्र पर असर पड़ रहा है।
Similar Post
-
पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश, सवाई माधोपुर के खंडार में 130 मिमी वर्षा
जयपुर, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में ...
-
सूची से हटाए मतदातओं की जानकारी साझा की गई, बीएलए को पते नोट कर लेने चाहिए थे: सीईओ दिल्ली
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली निर्वाचन कार्यालय न ...
-
खरगे ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन की सफलता पर इसरो टीम को दी बधाई
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यस ...
