कल रिलीज होगा कंताराः चैप्टर 1 का ट्रेलर
होम्बले फिल्म्स की फिल्म कंताराः चैप्टर 1 का ट्रेलर सुपरस्टार्स ऋतिक रोशन, प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन और शिवकार्तिकेयन रिलीज करेंगे। होम्बले फिल्म्स की फिल्म कंताराः चैप्टर 1 का ट्रेलर 22 सितंबर को दोपहर 12:45 बजे रिलीज किया जाएगा। ऐसे में, अब एक और रोमांचक अपडेट यह सामने आई है कि ट्रेलर को देश के सबसे बड़े सुपरस्टार्स द्वारा रिलीज किया जाएगा।ऋतिक रोशन हिंदी ट्रेलर रिलीज करेंगे, प्रभास तेलुगु ट्रेलर, पृथ्वीराज सुकुमारन मलयालम ट्रेलर और शिवकार्तिकेयन तमिल ट्रेलर रिलीज करेंगे। कंताराः चैप्टर 1 होम्बले फिल्म्स की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है।यह फिल्म दो अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषा में रिलीज होगी।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
