कौन सी रामलीला रात 10 बजे खत्म होती है, दिल्ली में रामराज्य आना चाहिए: मुख्यमंत्री गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 23 सितंबर 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने रामलीला और दुर्गा पूजा जैसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों को देर रात तक जारी रखने की अनुमति दी है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि ‘‘दिल्ली में रामराज्य आना चाहिए’’ और इसके लिए ‘‘हम सभी को थोड़ा प्रयास करना चाहिए।’’ गुप्ता ने कहा, ‘‘मैं हमेशा कहती थी कि हमारे हिंदू त्योहारों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कौन सी रामलीला रात 10 बजे खत्म होती है? दुर्गा पूजा रात 10 बजे खत्म हो ही नहीं सकती। जब गुजरात में पूरी रात डांडिया हो सकता है और रात भर कार्यक्रम हो सकते हैं, तो दिल्ली वालों का क्या कसूर है?" उन्होंने कहा, ‘‘इसीलिए इस बार हमने रात 12 बजे तक की अनुमति दी है। अब सभी रामलीला, दुर्गा पूजा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक हो सकेंगे।’’
सोमवार को दिल्ली सरकार ने रामलीला, दुर्गा पूजा, दशहरा और संबंधित आयोजनों के दौरान लाउडस्पीकर और जन संबोधन प्रणालियों के इस्तेमाल की अनुमति वाले समय को बढ़ा दिया। इस छूट को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने मंज़ूरी दे दी और यह 22 सितंबर से तीन अक्टूबर तक लागू रहेगी। इस विस्तार के तहत, ध्वनि प्रदूषण नियमों के पालन के अधीन समय सीमा रात 10 बजे से बढ़ाकर देर रात 12 बजे कर दी गई है। आवासीय क्षेत्रों में आयोजकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि ध्वनि का स्तर 45 डेसिबल से अधिक न हो। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस कदम के लिए मुख्यमंत्री और राज्यपाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि रामलीला समितियां लंबे समय से यह मांग कर रही थीं।
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
