दिल्ली : उद्योगपति से जबरन वसूली के मामले में आठ लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 29 सितंबर 2025। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के नाम पर दिल्ली के एक उद्योगपति से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग करने के सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 14 सितंबर को शहर के बाहरी उत्तरी इलाके में रहने वाले उद्योगपति को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताया और पांच करोड़ रुपये की मांग की। उसके अनुसार, धमकी देने के दौरान गोली भी चलाई गई थी।
Similar Post
-
बिश्नोई गिरोह ने केजरीवाल से सात करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी, नहीं देने पर मौत की धमकी दी
मोहाली, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। पंजाब पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आ ...
-
केरलम: माकपा, कॉजपा ने प्रदर्शनकारी एलपीएसटी रैंक धारकों का समर्थन किया
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट ...
-
सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से मुलाकात की
श्रीनगर, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआ ...
