दिवाली से पहले बुजुर्गों और दिव्यांगजों के लिए घर-घर राशन पहुंचाएगी तमिलनाडु सरकार
चेन्नई, शनिवार, 04 अक्टूबर 2025। तमिलनाडु सरकार ने शनिवार को घोषणा कि वह 20 अक्टूबर को होने वाली दिवाली से पहले सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग परिवार कार्डधारकों के घर तक जरूरी वस्तुएं पहुंचाएगी। मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन द्वारा अगस्त में शुरु की गई ‘थायुमानवर’ योजना के तहत घर-घर वितरण किया जाएगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि वितरण पूरे राज्य में एक साथ किया जाएगा। विज्ञप्ति के अनुसार 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग परिवारों के राशन कार्डधारकों को मासिक राशन लेने के लिए अपने पड़ोस की उचित दर दुकानों पर जाकर कतारों में इंतजार करने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि दुकानों से वाहन जरूरी वस्तुओं को सीधे लाभार्थियों के घर तक पहुंचाएंगे। साथ ही सटीक और पारदर्शी वितरण के लिए पीडीएस कर्मचारी इलेक्ट्रॉनिक तराजू और ई-पीओएस मशीनों का इस्तेमाल करेंगे। इस पहल से तमिलनाडु भर में कुल 21.7 लाख कार्डधारक लाभान्वित होंगे। उचित दर दुकानों को यह जानकारी अपने सूचना बोर्ड पर लगाने का निर्देश दिया गया है। सरकार ने बुजुर्गों और दिव्यांग जनों से इस योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
Similar Post
-
लाल किले की रामलीला में केवट की भूमिका निभाएंगे मनोज तिवारी
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। अभिनेता-गायक और भारतीय जनता ...
-
येदियुरप्पा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी
बेंगलुरु, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस ये ...
-
राहुल से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल होने का किया ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व ...
