जम्मू-कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन दिखा, सुरक्षा बलों ने तलाश शुरू की
सांबा/जम्मू, शनिवार, 04 अक्टूबर 2025। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे एक अग्रिम गांव के ऊपर एक पाकिस्तानी ड्रोन के मंडराते नजर आने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाश अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार देर रात ड्रोन जैसी एक वस्तु आती देखी गई जो रामगढ़ सेक्टर के नांगा गांव के ऊपर मंडराती रही जिससे सीमावर्ती क्षेत्र में बल सतर्क हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों और पुलिस दलों को इलाके की तलाशी लेने और यह सुनिश्चित करने के लिए तुरंत तैनात किया गया कि सीमा पार से नशीले पदार्थों और हथियारों जैसी कोई भी सामग्री गिराई तो नहीं गई। अधिकारियों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाश अभियान जारी था। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर आसपास के गांवों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
