आलोचनाओं ने मुझे और ज्यादा प्रेरित किया: भूमि पेडनेकर
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का कहना है कि आलोचनाओं ने उन्हें और ज्यादा प्रेरित किया है। मिल्केन इंस्टीट्यूट के 12 वें एशिया समिट में दुनियाभर के बड़े लीडरों के बीच, बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपनी निजी कहानी, हिम्मत और जिम्मेदारी की बात से सबको प्रभावित किया। भूमि पेडनेकर ने बताया कि जब वह अभिनेत्री बनने का सपना देखती थीं, तो उन्हें पर्दे पर अपनी तरह की महिलाएं नहीं दिखती थीं। उन्होंने कहा मुझे हमेशा से पता था कि मैं एक कलाकार बनना चाहती हूं, लेकिन बड़े होते हुए मुझे पर्दे पर अपने जैसी लड़कियां नहीं दिखीं। जब भी मैंने लोगों को अपने सपने के बारे में बताया, तो वे मुझ पर हंसे। उन आलोचनाओं ने मुझे और ज्यादा प्रेरित किया और मैंने सोचा, मैं उन्हें करके दिखाउंगी। भूमि ने कहा कि उनकी पहली फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ ने उन्हें सिनेमा की असली ताकत दिखाई।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
