रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ का टीजर रिलीज
दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ का टीजर रिलीज हो गया है। रश्मिका मंदाना और दीक्षित शेट्टी स्टारर फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी वक्त से उत्साह बना हुआ था। रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही एक टीजर भी शेयर किया है। इसके साथ ही रश्मिका ने बताया है कि ‘द गर्लफ्रेंड’ 07 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।
टीजर में रश्मिका मंदाना और एक्टर दीक्षित शेट्टी एक रेस्टोरेंट में बैठे नजर आते हैं। बातचीत के समय रश्मिका अपने किरदार में गहरे सोच में डूबी हुई लगती हैं। वह पूछती हैं, “हम सबका एक टाइप होता है ना विक्रम? क्या मैं तुम्हारे टाइप की हूं? दो लोग कैसे तय करते हैं कि वो एक-दूसरे के लिए बने हैं?” इसपर दीक्षित थोड़ा मुस्कुराते हुए कहते हैं, “कहीं तुम ये तो नहीं सोच रही कि मैं तुम्हारे लिए सही हूं या नहीं?” जिस पर रश्मिका जवाब देती हैं, “मैं भी यही सोच रही हूं कि क्या मैं तुम्हारे लिए सही हूं।”
टीजर के आखिर में दीक्षित शेट्टी कैमरे की ओर देखकर पूछते हैं, “क्या तुम्हें भी?” रश्मिका ने फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ का टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मुझे पता है आप लोग इसका इंतजार कर रहे थे और ये आ गया। ‘द गर्लफ्रेंड’ 07 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
