मणिपुर में 10 किलोग्राम ‘ब्राउन शुगर’ मादक पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार
इम्फाल, गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों ने तीन संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को करीब 10 किलोग्राम ‘ब्राउन शुगर’ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीनों को कांगपोकपी थाना क्षेत्र के अंर्तगत एलेक्स फार्म से बुधवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 9.8 किलोग्राम ‘ब्राउन शुगर’ जब्त की जिसे 225 साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखा गया था। उन्होंने कहा कि बरामदगी के संबंध में आगे की जांच जारी है।
Similar Post
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक : आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मंगलवार, 13 मई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ए ...
-
शिमला में आग लगने से 20 से ज्यादा दुपहिया वाहन और एक कार जलकर खाक
शिमला, मंगलवार, 13 मई 2026। बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे शिमला की ...
