भाजपा ने अंता विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया
जयपुर, शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को मोरपाल सुमन को अपना उम्मीदवार घोषित किया। कांग्रेस ने प्रमोद जैन को उम्मीदवार बनाया है जो पहले ही अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। सुमन इस समय बारां पंचायत समिति के प्रधान हैं। वह सरपंच रह चुके हैं और उनकी पत्नी वर्तमान में सरपंच हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा, ‘पार्टी ने चर्चा, सर्वेक्षण और विचार-विमर्श के बाद मोरपाल सुमन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है जो एक जनसेवक के रूप में काम करेंगे। निश्चित रूप से वह चुनाव जीतेंगे।’’
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार इस सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है। उन्नीस और 20 अक्टूबर को दीपावली का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। नामांकन-पत्रों की जांच 23 अक्टूबर को होगी और नाम वापस लेने की आखिरी तिथि 27 अक्टूबर तय की गई है। अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। यह सीट भाजपा के विधायक कंवरलाल मीणा को अयोग्य घोषित किए जाने के कारण रिक्त हुई थी। अंता विधानसभा क्षेत्र में एक अक्टूबर 2025 तक कुल 2,27,563 मतदाता पंजीकृत हैं।
Similar Post
-
अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पहुंची पुलिस, अधिकारियों ने इसे नियमित प्रक्रिया बताया
कोलकाता, सोमवार, 25 मई 2026। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बन ...
-
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर राकांपा (शप) ने केंद्र पर साधा निशाना
मुंबई, सोमवार, 25 मई 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद् ...
-
धर्मेंद्र प्रधान 'अक्षम' और 'निकम्मे', प्रधानमंत्री मोदी उन्हें तुरंत बर्खास्त करें: केजरीवाल
नई दिल्ली, सोमवार, 25 मई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय सं ...
