ओमान में बंगाल के 11 प्रवासियों के साथ धोखाधड़ी, राज्य सरकार ने हस्तक्षेप किया: तृणमूल कांग्रेस
कोलकाता, शनिवार, 18 अक्टूबर 2025। तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के 11 प्रवासी श्रमिक एक भर्ती एजेंसी की धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद ओमान में फंस गए हैं। पार्टी ने कहा कि राज्य सरकार ने इन श्रमिकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए मामले में हस्तक्षेप किया है। तृणमूल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि “संकट से जूझ रहे ये श्रमिक जगह-जगह भटकने को मजबूर थे।” पार्टी ने कहा, “उनकी दुर्दशा के बारे में जानने के बाद हमारी ‘मां-माटी-मानुष’ सरकार ने उनकी सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए तुरंत हस्तक्षेप किया।”
तृणमूल ने दावा किया, “जनहितैषी सरकार के सक्रिय प्रयासों के कारण श्रमिक अब ओमान में भारतीय दूतावास की देखरेख में हैं, जहां उन्हें भोजन और आश्रय प्रदान किया गया है।” पार्टी ने कहा कि आजीविका की तलाश में देश छोड़ने वाले इन 11 श्रमिकों ने अब अपने परिजनों के पास लौटने के लिए सरकार से सहायता की अपील की है। उसने कहा, “हमें पूरी उम्मीद है कि विदेश मंत्रालय जल्द से जल्द उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए त्वरित और सहानुभूतिपूर्ण कार्रवाई करेगा।” पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल ने अपने गृह राज्य लौटने के इच्छुक प्रवासी बंगाली श्रमिकों के लिए 18 अगस्त को ‘श्रमश्री’ योजना शुरू की थी।
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
