हक से यामी और इमरान के शानदार पोस्टर रिलीज
जंगली पिक्चर्स ने इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक का नया पोस्टर रिलीज़ कर दिया है। फिल्म हक़ को जंगली पिक्चर्स ने इसे प्रोड्यूस किया है। यामी गौतम धर और इमरान हाशमी के नए जारी किए गए किरदार पोस्टर हक़ की दुनिया की एक दमदार पहली झलक देते हैं। जंगली पिक्चर्स ने इनसोम्निया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज के साथ मिलकर फिल्म ‘हक’ का निर्माण किया है। यह एक दमदार ड्रामा है, जो मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम मामले में सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले से प्रेरित है। फिल्म में यामी गौतम धर और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में हैं, और इसका निर्देशन सुपर्ण एस. वर्मा ने किया है। मध्य प्रदेश के इंदौर की शाह बानो बेगम को 1978 में उनके पति ने तलाक दे दिया था। इसके बाद शाह बानो ने सर्वोच्च न्यायालय में एक आपराधिक मुकदमा दायर किया, जिसमें उन्होंने अपने पति से गुजारा भत्ता पाने का अधिकार जीता। सात साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद, 1985 में सर्वोच्च न्यायालय ने शाह बानो के पक्ष में फैसला सुनाया। फिल्म हक़ 07 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
प्यूर्टो रिको की जेनिफर बनीं मिस यूनिवर्स
प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो मिस यूनिवर्स-2026 बन गई हैं। बुधवार को ...
-
भूमि पेडनेकर ने 26/11 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोलीं- 'यह हमला सिर्फ मुंबई नहीं, पूरे देश पर था'
मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले की बरसी पर गुरुवार को शहीदों और हमले में ज ...
-
‘पॉकेट नोवेल’ के मालविका मोहनन ने शुरू की डबिंग
जैसे कि 14 जनवरी को फिल्म की फेस्टिव रिलीज करीब आ रही है, ऐसे में एक्ट् ...
