मणिपुर में जबरन वसूली गतिविधियों में शामिल चार उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 25 अक्टूबर 2025। मणिपुर में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को जबरन वसूली की गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तारियां शुक्रवार को की गईं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) के एक उग्रवादी को चुराचंदपुर जिले के ओल्ड गेलमौल में स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, ‘उसके पास से एक पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया गया है और वह चुराचंदपुर के शहरी इलाके से जबरन वसूली और धन उगाही में शामिल था।’ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबांगनबा) के एक सदस्य को काकचिंग जिले के काकचिंग वैरी बामोन से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्रतिबंधित प्रेपक (प्रो) के एक उग्रवादी को इंफाल पूर्वी जिले के ब्रह्मपुर नाहाबाम से गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक सक्रिय सदस्य को भी इंफाल पश्चिम जिले के सांगैथेल से गिरफ्तार किया गया है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
