पाकिस्तानी ड्रोन ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पांच किलोग्राम से अधिक हेरोइन से भरे बैग गिराए
जम्मू, सोमवार, 27 अक्टूबर 2025। सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराए गए नशीले पदार्थों से भरे दो बैग बरामद कर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी के एक बड़े प्रयास को सोमवार को विफल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इन बैग में करीब पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 25 करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान आर एस पुरा सेक्टर में सीमा चौकी जतिंदर के पास यह बरामदगी हुई।
अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब छह बजे एक पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय सीमा में मंडराते देखा गया जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 5.300 किलोग्राम हेरोइन के 10 पैकेट से भरे दो बैग जब्त किए गए। ताजा रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था। अधिकारियों ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन की बरामदगी के साथ पाकिस्तान से मादक पदार्थों की तस्करी का एक बड़ा प्रयास विफल हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
